2 Short Stories In Hindi With Moral

सच्चा मित्र

बहुत समय पहले, एक पेड़ पर तोते का एक जोड़ा रहता था। उसी पेड़ पर एक बिल में एक बूढ़ा साँप रहता था। साँप वहुत कमजोर हो चुका था।   वह अपने लिए शिकार की तलाश करने तक नहीं जा पाता था।

तोते उसके दिल के पास कुछ खाना रख देते थे। साँप उन तोतों का बहुत आभार जताया करता था।   एक दिन, एक गिद्ध उन तोतों का शिकार करने के लिए उस पेड़ पर मंडराने लगा।

तभी एक बहेलिया वहाँ आया। उसने तीर से एक तोते पर निशाना लगाया।   जब सांप को यह पता चला कि उसके मित्र संकट में हैं, तो उसके बहेलिए के पैर में काट लिया।

साँप के काटने से बहेलिए का हाथ हिल गया और उसका निशाना चूक गया।   बहेलिये का तीर सीधे में डर रहे गिद्ध को जा लगा। साँप ने अपने मित्रों की जान बनाकर साबित कर दिया कि वह सच्चा मित्र है।

शिक्षा- मित्र वही होता है जो मुसीबत में काम आता है।

लालची शेर की कहानी:

गर्मी के एक दिन में, जंगल के एक शेर को बहुत जोरों से भूख लगी. इसलिए वो इधर उधर खाने की तलाश करने लगा. कुछ देर खोजने के बाद उसे एक खरगोश मिला, लेकिन उसे खाने के बदले में उसे उसने छोड़ दिया क्यूंकि उसे वो बहुत ही छोटा लगा.

फिर कुछ देर धुंडने के बाद उसे रास्ते में एक हिरन मिला, उसने उसका पीछा किया लेकिन चूँकि वो बहुत से खाने की तलाश कर रहा था ऐसे में वो थक गया था, जिसके कारण वो हिरन को पकड़ नहीं पाया.

अब जब उसे कुछ भी खाने को नहीं मिला तब वो वापस उस खरगोश को खाने के विषय में सोचा. वहीँ जब वो वापस उसी स्थान में आया था उसे वहां पर कोई भी खरगोश नहीं मिला क्यूंकि वो वहां से जा चूका था. अब शेर काफ़ी दुखी हुआ और बहुत दिनों तक उसे भूखा ही रहना पड़ा.

इस कहानी से हमें ये सीख मिलती है की अत्यधिक लोभ करना कभी भी फलदायक नहीं होता है.

You may also like...